24 न्यूज अपडेट जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की राजसमंद इकाई द्वारा दिनांक 16-7-2024 को बलराम पाटीदार क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) जिला राजसंमद, लोकेश क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) डूंगरपुर एवं अशोक व्वनपाल कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी, डूंगरपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए. सी.बी. की राजसमंद इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि वन विभाग डूंगरपुर द्वारा पकड़ी गई लकड़ी की गाड़ी को छोडने एवं बिछीवाडा नाके पर बिना रोक-टोक आवागमन की एवज में मासिक बन्धी के रूप में आरोपीगण लोकेश रेंजर एवं अशोक वनपाल कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी, डूंगरपुर द्वारा 45 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। आरोपी लोकेश द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत राशि आरोपी बलराम पाटीदार क्षेत्रीय वन अधिकारी, जिला राजसमंद को देने हेतु कहा।जिस पर एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की राजसमंद इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक मंशाराम द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी बलराम पाटीदार क्षेत्रीय वन अधिकारी (रंजर) जिला राजसंमद को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी लोकेश क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) एवं अशोक स्वनपाल कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी को डूंगरपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है। एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समसा प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24 घंटे में कीी भी सम्पर्क कर सकते है।ंएसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डोडा में शहीद राजस्थान के दोनों जवानों का बुधवार को होगा पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान,जयपुर तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट उत्तर प्रदेश के मध्य शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान तथा संगीत, फिल्म एवं मनोरंजन इंडस्ट्री को लेकर हुआ एमओयू