24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। सूरत में एक मदरसे का टीचर मौलवी पकड़ा गया जिसने 1 करोड़ रूपए में उपदेश राणा सहित कई अन्य लोगों को मारने की सुपारी ली थी। उसने उपदेश को मारने के लिए पिस्टल खरीदने की भी बात लिखी है। उपदेश राणा तीन दिन पहले ही उदयपुर में नॉर्थ वन कोर्ट में पेश हुए। राणा ने कोर्ट के सामने पासपोर्ट में परिवर्तन के लिए अर्जी लगाई। उनके आने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े कई लोग बडी संख्या में कोर्ट पहुंच गए व भारी जाब्ता लगाया गया था। कोर्ट ने इस मामले में कल याने कि 6 मई को सुनवाई निर्धारित की है। राणा के वकील एडवोकेट भानू भटनागर ने बताया कि उपदेष राणा पिछली पेषी पर आए थे, इस बार नहीं आएंगे, उम्मीद है कि कोर्ट से हमें वांछित आदेष व दिषा निर्देष प्राप्त होंगे। भटनागर ने बताया कि पासपोर्ट ऑफिस की ओर से डायरेक्षन के बाद कोर्ट से अनुमति के लिए एप्लीकेषन दी गई। इससे पहले भी राणा माननीय न्यायलय से आदेष प्राप्त कर चुके हैं। उनके नहीं आने का समाचार उदयपुर पुलिस के लिए राहतभरा होगा। इधर, सूरत पुलिस के अनुसार सूरत की क्राइम ब्रांच एक मौलवी अबुबकर की संदिग्ध हरकतों पर काफी समय से नजर रखी। गहन पडताल के बाद उसकी वाट्सएप चैट सामने आई जिसमें खौफनाक इरादा सामने आ गया। भाजपा के तथा कट्टर हिन्दूवादी नेताओं की की हत्या की साजिश रचने के आरोप में शनिवार को सूरत से मौलवी मोहम्मद सोहेल उर्फ अबु-बकर तीमोल को गुजरात क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। 27 साल का मौलवी मदरसे का टीचर है व भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा, तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह, विश्वसनातन संघ के नेता उपदेश राणा और सुदर्शन टीवी के चीफ एडिटर सुरेश चव्हाणके उसके निशाने पर थे। यह मौलवी दो साल से पाकिस्तान के डोंगर और नेपाल के शहनाज के साथ वॉट्सऐप से इंस्ट्रक्शन ले रहा था। वॉट्सऐप चैट में भारत में नबी की गुस्ताखी में दखल दिए जाने और ऐसे लोगों को सीधा करने की बात करते हुए उपदेश राणा की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए सुपारी की चैट में चर्चा हुई है। सूरत के पुलिस आयुक्त ने मीडिया को बताया कि मौलवी ने 1 करोड़ रुपए की सुपारी अपने जरिये किसी को देने तथा पाकिस्तान से हथियार खरीदने पर भी चर्चा की। उसको आतंकवादियों ने लाओस का सिम कार्ड भी मुहैया करवाया था। आरोपी पाकिस्तान, वियतनाम, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, लाओस आदि क वॉट्सऐप नंबर पर बात करता था।
वकील ने कहा-कल पेशी पर उदयपुर नहीं आएंगे उपदेश राणा, सूरत में मौलवी ने ली थी राणा की हत्या की 1 करोड़ की सुपारी

Advertisements
