Site icon 24 News Update

फ़ायरब्राण्ड हिन्दुत्ववादी उपदेश राणा को मिली 6 मई की पेशी, पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाने की परमिशन चाहते हैं

Advertisements

4 न्यूज़ अपडेट। अपने तेजतर्रार भाषणो और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए  जाने जाने वाले हिंदूवादी नेता उपदेश राणा आज उदयपुर पहुंचे। यहां कोर्ट में उनकी पेशी थी। उपदेश
अपने पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाने की प्रक्रिया के तहत  उदयपुर कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने उनको  6 मई की अगली तारीख दी है। पासपोर्ट में अंकित यूपी के एड्रेस को बदलवा कर उपदेश सूरत का एड्रेस करवाना चाहते है।
आपको बता दें कि 2017 में एक मामले में हाथीपोल थाने में उपदेश राणा के खिलाफ fir हुई थी।  राणा उदयपुर न्यायालय से अनापत्ति लेने आये है।
उपदेश राणा गोरका सरुपुर खुर्द सरधना मेरठ (उत्तरप्रदेश) के निवासी हैं। उदयपुर के हाथी पोल थाने में उनके खिलाफ राजसमंद में अफराजुल हत्याकांड मामले में आरोपी शंभू लाल रेगर के समर्थन मेंसोशल पर मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने संबंधी पोस्ट डालने का आरोप है। यह वही उपदेश राणा है जिनकी वजह से उदयपुर में नोटबंदी भी हुई थी। आज राणा Police Protection Mein उदयपुर पहुंचे।

Exit mobile version