ग्रामीण भारत महोत्सव में वंडर हुनर उत्पादों की प्रदर्शनी बनी मील का पत्थर – श्री नितिन जैन कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लि , निम्बाहेड़ा के सीएसआर नींव इनिशिएटिव के हुनर कार्यक्रम द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी नई दिल्ली में आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित की गई।यूनिट हेड श्री नितिन जैन ने बताया की कंपनी द्वारा हुनर कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न रोजगारोपरक प्रशिक्षणों से प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा क्रोशिया, बुनाई एवं सिलाई से निर्मित विभिन्न उत्पादों की एक प्रदर्शनी भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में लगाई गयी है। राष्ट्रीय स्तर के इस 6 दिवसीय विशाल कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 04-01-2025 को किया गया जिसमे नाबार्ड द्वारा पुरे भारत से चयनित 180 आर्टिजन को ही मौका दिया गया है, जिसमे जीआई टैग, जनजातीय, ऑर्गेनिक एवं ग्रामीण महिला उद्यमी सम्मिलित है। वंडर सीमेंट द्वारा नियमित प्रशिक्षण एवं दीर्घकालिक सस्टेनेबल नीतिंयो के परिणाम स्वरुप आज इन महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।उल्लेखनीय है की वंडर सीमेंट द्वारा रूरल डेवलपमेंट सेंटर में हुनर उत्पादन केंद्र स्थापित किया गया है जिसमे महिलाएं अनेको प्रकार की ड्रेसेस, स्वेटर, फ्लावर के साथ ही दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियों का निर्माण वृहद् स्तर पर किया जाता है, जंहा महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने परिवार की बढ़ोतरी में मुख्य भूमिका निभा रही है। हुनर कार्यक्रम द्वारा गावों में निःशुल्क क्रोशिआ प्रशिक्षण भी वर्तमान में चलाया जा रहा है। आधुनिक मशीनों से सुसज्जित हुनर उत्पादन केंद्र नियमित तौर पर 30 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करा रहा है।वंडर सीमेंट लि अपनी स्थापना के साथ ही अपने समुदायों के सर्वांगीण हेतु सामुदायिक विकास के विभिन्न कार्यक्रमों के लागु किया है, जिसमे किसानो, महिलाओं, युवाओं, नवजात शिशुओं एवं विद्यार्थियों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो के सर्वांगीण एवं स्थायी विकास को केंद्र में रखते हुए वंडर उड़ान , वंडर आरोग्यम, वंडर संरचना, वंडर इकोग्रीन एवं वंडर हुनर कार्यक्रमों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारो लाभार्थियों में बेहतर जीवन का फर्क नज़र आ रहा है । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जल संरक्षण कीजिए, जल जीवन का सार, जल न रहे यदि जगत में, जीवन है बेकार इंद्र लाल भाँबी एडवोकेट को अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नगर अध्यक्ष निंबाड़ा के पद पर मनोनीत किया गया