कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लि. की भट्टकोटड़ी एवं धनोरा लाईम स्टोन माइन्स पर मंगलवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्रके तत्वाधान में मनाया जा रहे 48वें खान सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गतकम्पनी के खान कार्यालय परिसर में यूनिट हेड नितिन जैन केमुख्य आतिथ्य तथा महानिदेषालय, उदयपुर से निरक्षणदल के कन्वेनरश्री प्रदीप डावरएवं सदस्य बी. एल. फिरोदा, रणजीत सिंह, चतर सिंह तथा वंडर सीमेंट केसहायक उपाध्यक्ष ओ. पी. राजपुरोहित के विषिष्ठ आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान युनिट हेड जैन ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों से व्यवहारिक सुरक्षा एवं सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करते हुए सिस्टमैटिक एवं साइंटिफिक तरीके से खनन पर जोर दिया। साथ ही सुरक्षित तरीके से कार्य करने की अपील की।इस दौरान श्री डावर ने सुरक्षा के महत्व पर प्रकाष डालते हुए कार्य के दौरान सुरक्षा के विभिन्न पहलूओं के बारे में जानकारी दी। तथा सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करते हुए सुरक्षित तरीके से कार्य संपादित करने की बात कहते हुए वंडर सीमेंट लि. द्वारा खान सुरक्षा के प्रति किये जा रहे कार्यों कि खुले मन से सराहना की।इस अवसर पर वंडर सीमेंट लि. की दोनां खदानों का निरीक्षण किया गया।कार्यक्रम के आरम्भ में कम्पनी के ओ. पी. राजपुरोहित ने अतिथियों का स्वागत सत्कार कर खान सुरक्षा सप्ताह के महत्व से सभी का अवगत कराया। महा प्रबंधक (माइन्स) राजू जैन ने खदान में चल रहे सुरक्षा के मुख्य कार्यों के बारे में जानकारी दी। कम्पनी के अदनान सिद्दीकी द्वारा सुरक्षा तथा बनवारी षर्मा द्वारा सभी को स्वच्छता की षपथ दिलाई गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा स्लोगन, पोस्टर की प्रदर्षनी तथा सुरक्षा जागरुकता आधारित गीत व सुरक्षा वार्ता का आयोजन भी किया गया। खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रमके अन्त में धन्यवाद ज्ञापित कमल नयन पालीवाल ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन गिरीश श्रृंगी द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, फुटबॉल का खेल निम्बाहेड़ा की संस्कृति से जुड़ा हुआ है- विधायक कृपलानी अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता, छात्रा वर्ग प्रतियोगिता की विजेता रही निम्बाहेड़ा महाविद्यालय की टीम, छात्र वर्ग प्रतियोगिता का हुआ आगाज, 18 अक्टूबर को होगा समापन