24न्यूज़ अपडेट चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़ 04 जून। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की आठों विधानसभाओं की मतगणना मंगलवार को मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शांति पूर्वक संपन्न हुई। घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश जोशी ने 8 लाख 88 हजार 202 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 877 वोटो से हराया। इस चुनाव में लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश जोशी को 8 लाख 88 हजार 202, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आंजना उदयलाल को 4 लाख 98 हजार 325, भारत आदिवासी पार्टी के मांगीलाल निनामा को 42 हजार 812, निर्दलीय रामेश्वर लाल बैरवा को 9 हजार 544, निर्दलीय कुमावत रमेश चन्द्र को 8 हजार 837, बहुजन समाज पार्टी के मेघवाल राधेश्याम को 8 हजार 613, निर्दलीय श्यामलाल मेघवाल को 7 हजार 905, निर्दलीय बापू लाल अंजना को 7 हजार 846, एकम सनातन भारत दल से प्रकाश धाकड़ को 3 हजार 925, निर्दलीय प्रताप सिंह को 3 हजार 349, अखिल भारतीय कांग्रेस दल (अंबेडकर) से आजाद प्रकाश चन्द्र मेघवाल को 2 हजार 777, निर्दलीय जोगेंद्र सिंह होड़ा को 2 हजार 303, निर्दलीय गजेंद्र को 1 हजार 646, निर्दलीय कल्याण सिंह भाटी को 1 हजार 561, राइट टू रिकॉल पार्टी से महावीर प्रसाद कुमावत को 1 हजार 549, निर्दलीय कमल को 1 हजार 499, पहचान पीपुल्स पार्टी से मोहम्मद वाहिद खान को 1 हजार 227, विश्व शक्ति पार्टी  से सीताराम अहीर को 1 हजार 226 वोट मिले। इसके अलावा नोटा पर 5 हजार 587 वोट डाले गए।

पोस्टल बैलेट के कुल 10 हजार 694 मतों में से चंद्र प्रकाश जोशी को 5 हजार 868, उदयलाल आंजना को 3 हजार 148 मेघवाल राधेश्याम को 35, आजाद प्रकाश चंद्र मेघवाल को 13, प्रकाश धाकड़ को 10, महावीर प्रसाद कुमावत को 10, मांगीलाल निनामा को 568, मोहम्मद वाहिद खान को 12, सीताराम अहीर को 23, कमल को 8, कल्याण सिंह भाटी को 18, गजेंद्र को 7, जोगेंद्र सिंह होड़ा को 8, प्रताप सिंह को 5, बापू लाल आंजना को 9, कुमावत रमेश चंद्र को 8, रामेश्वर लाल बेरवा को 3, श्यामलाल मेघवाल को 6 वोट एवं नोटा पर 72 वोट डाले गए। जीत के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजेता प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश जोशी को प्रमाण-पत्र सौंपा।

विधानसभावार आंकड़ों में विधानसभा कपासन में चंद्रप्रकाश जोशी को 102628 तथा उदय लाल आंजना को 65571 वोट मिले।

विधानसभा बेगू में चंद्र प्रकाश जोशी को 116710 तथा उदय लाल आंजना को 71151 वोट मिले। विधानसभा चित्तौड़गढ़ में चंद्रप्रकाश जोशी को 104043 तथा उदय लाल आंजना को 67617 वोट मिले। विधानसभा निंबाहेड़ा में चंद्र प्रकाश जोशी को 112440 तथा उदय लाल आंजना को 89200 वोट मिले। विधानसभा बड़ी सादड़ी में चंद्र प्रकाश जोशी को 113253 तथा उदय लाल आंजना को 60713 वोट मिले। विधानसभा प्रतापगढ़ में चंद्र प्रकाश जोशी को 101397 तथा उदय लाल आंजना को 50239 वोट मिले। विधानसभा मावली में चंद्र प्रकाश जोशी को 120370 तथा उदय लाल आंजना को 46280 वोट मिले। विधानसभा वल्लभनगर में चंद्र प्रकाश जोशी को 111493 तथा उदय लाल आंजना को 44406 वोट मिले।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading