Site icon 24 News Update

पनवेल में करने वाले थे सलमान की कार पर हमला, 4 अरेस्ट, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की थी प्लानिंग

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान एक बार फिर खतरे में हैं इस बार हमले के प्रयास को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार लोगों को पकड़ा है जो पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इनका नाम धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वसीम चिकना और रिजवान खान है। पाकिस्तान से ये लोग एक सप्लायर से हथियार मंगवाने का प्लान बना रहे थे। थे। इस प्लान में उनका उद्देश्य सलमान खान की गाड़ी को रोकना या फार्महाउस पर धावा बोलना था। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर की हैं आपको बता दें कि 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की थी।

Exit mobile version