24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर में आज सोने की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। दोपहर में जब खरे सोने के भाव 89400 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए तो खरीददारों और व्यापारियों की धड़कनें बढ़ गई। बाद में शाम को भाव 89400 पर सेटल हुआ। श्री सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक इंदरसिंह मेहता ने बताया कि स्थानीय भाव में चांदी टंच प्रति किलोग्राम 98250, चांदी चौरसा 97500, सोना स्टैंडर्ड (999) 89000, सोना जेवराती (23 कैरेट) 85440, सोना (22 कैरेट) 81880 रुपए जीएसटी सहित रहे। मेहता ने बताया कि आज भाव में काफी तेजी आई लेकिन बाद में कुछ करेक्शन भी आया। दिन में दो से ढाई बजे तो उदयपुर में सोने का भाव 89400 रूपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। वहां से वापस करेक्शन आ गया। चांदी में भी दिन में 500 से 600 की तेजी आई व वापस करेक्शन आ गया। उन्होंने कहा कि इसका असर उदयपुर के बाजार पर व्यापक है। बढ़ती कीमतों से खरीददार तो परेशन हैं ही, व्यापारी भी कम परेशान नहीं है। एमसीएक्स के भाव के अनुसार ही धातुओं का भाव तय होता है। अभी उतार चढाव इतना ज्यादा है कि दिन में कई बार करेक्शन आ रहा है। ऐसे में विश्वास का थोड़ा सा संकट पैदा होने का अंदेशा हो जाता है। जैसे कि सुबह किसी ने थोड़े से कम दाम में सोना खरीदा तो दिन में करेक्शन आने पर उन्हीं के परिचित ने कुछ अमाउंट अधिक देकर सोना लिया तो कंपेरिजन के समय परेशानी हो सकती है। जबकि व्यापारी अंतर्राष्ट्रीय दामों के अनुसार व्यापार कर रहा है। ऐसे में लगभग सभी व्यापारी कुछ करेक्शन का घाटा खाकर भी भाव को स्टेबल रखते हैं व व्यापार करते हैं। रिटेल व्यापारी के साथ यह समस्या ज्यादा है। उदयपुर में व्यापार ना के बराबर हो रहा है। शादियो ंके सीजन के बावजूद व्यापार मंदा है। अब तो होली के आस पास के सावों वाले भाव स्टेबल होने का इंतजार कर रहे हैं। भाव सेटल हो जाता है तो वे खरीदारी करेंगे। अभी तो अधिकतम लोग पुरना सोना देकर ही नया ले रहे हैं। खरीददारी की सीमा भी घटा कर सोना ले रहे हैं। भाव में वेरिएशन का कारण ट्रंप व चाइना की तकरार है। मार्केट में गोल्ड बार की कमी की बात सही नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आईजी मीना व आईजी एसीबी गोयल सहित 64 पुलिस अधिकारी-कार्मिक केंद्रीय गृहमंत्री पदक, अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क से होंगे सम्मानित जस्टा रिसोर्ट एंड स्पा को यूडीए ने किया सीज, आखिर कैसे हो गया इतना बड़ा निर्माण