Site icon 24 News Update

लेकसिटी में लोक अदालत की तैयारियां जोरों पर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोरों पर । कुलदीप शर्मा एडीजे एवम् सचिव जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने बार एसोसिएशन मावली, वल्लभनगर के अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित की गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशन में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कुलदीप शर्मा एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु निरंतर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रेलिया आयोजित की जा रही है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं अन्य माध्यमों का उपयोग करते हुए न्यायिक अधिकारीगण एवम् प्रशासनिक अधिकारीगण की मीटिंग ली जा रही है, । इसी क्रम में बार एसोसिएशन मावली एवम् वल्लभनगर के अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत में रखने एवं उनका निस्तारण किए जाने हेतु चर्चा की गई । कुलदीप शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण को निस्तारित करवाना चाहता है तो वह संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर निवेदन कर सकता है।

Exit mobile version