


24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। लेक सिटी प्रेस क्लब में जय राजस्थान के प्रकाशक संपादक शैलेश जी व्यास की स्मृति में आज श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें प्रेस क्लब के साथियों ने शैलेशजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 12 फरवरी को शैलेश जी का 70 वर्ष की आयु मे निधन हो गया था। स्मृति सभा के प्रारंभ में लेक सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत ने शैलेश जी का जीवन परिचय देते हुए उन्हें एक जिंदा दिल व्यक्तित्व का धनी बताया। कहा कि सभी से हमेशा स्नेह और अपनत्व से मिलने वाले शैलीजी का यूं अचानक चले जाना पत्रकार जगत के लिए बड़ी क्षति है। पत्रकारिता में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रेस क्लब उन्हें हमेशा याद रखेगा। श्रद्धांजलि सभा में लेक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रफीक पठान, जय राजस्थान के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट राजेंद्र हिलोरिया, मुकेश हिंगड, नितिन, अविनाश जगनावत, प्रदीप सिंह भाटी, कैलाश टाक, हरीश शर्मा, ओम पूर्बिया, रमेश भटनागर, रोबिन गोड, अमानत, युनूस खान, अब्दुल अजीज सिंधी, महावीर, राजेश डागी, तूफान, योगेश सुखवाल, अमानत अली, लखन शर्मा सहित प्रेस क्लब के साथी उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा – श्री शैलेश जी व्यास (प्रकाशक, जय राजस्थान)
| कार्यक्रम | विवरण |
|---|---|
| आयोजन | श्रद्धांजलि सभा |
| आयोजक | लेक सिटी प्रेस क्लब |
| तिथि | 17 फरवरी, 2025 |
| स्थान | लेक सिटी प्रेस क्लब, उदयपुर |
| श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले | प्रेस क्लब के सदस्य |
| उपस्थित लोग | – लेक सिटी प्रेस क्लब के सदस्य, पत्रकार और शैलेश जी के मित्र एवं सहकर्मी |
| मुख्य वक्ता | – प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत, जिन्होंने शैलेश जी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। |
| वक्तव्य | – शैलेश जी को एक जिंदादिल व्यक्तित्व के रूप में याद किया गया। |
| श्रद्धांजलि अर्पित करने की विधि | – शैलेश जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। |
| मौन | – 2 मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। |
| मुख्य बिंदु | – शैलेश जी का 70 वर्ष की आयु में निधन (12 फरवरी, 2025) |
| स्मरण | – पत्रकारिता में शैलेश जी की उल्लेखनीय सेवाओं का सम्मान किया गया। |
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.