कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा. 17 अगस्त। लाॅयंस क्लब निम्बाहेड़ा द्वारा गुरुवार को हर्षोल्लास व उमंग से लाॅयंस सेवा केन्द्र परिसर में राष्ट्रीय महापर्व स्वतन्त्रता दिवस समारोह मनाया गया। क्लब अध्यक्ष राजकुमार रायपुरिया ने झण्डा रोहण किया तथा उपस्थित सदस्यों एवं महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षणार्थियों ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया। पूर्व सचिव सुनील डुंगरवाल ने उपस्थितजनों को राष्ट्रध्वज के सम्मान में शपथ दिलाई।अध्यक्ष रायपुरिया ने उपस्थितजनों के प्रति स्वागतीय उदगार व्यक्त किए। क्लब के चार्टर मेम्बर डॉ जे एम जैन ने अपने उद्बोधन में असंख्य सेनानियों के बलिदानों से प्राप्त स्वतन्त्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सभी की जिम्मेदारी का स्मरण कराया। आपने विगत 77 वर्षों में राष्ट्र के नवनिर्माण से आज हर क्षेत्र में हमारा भारत विकसित देशों के समकक्ष है जिसमें सभी देशवासियों की सहभागिता का जिक्र किया। वरिष्ठ सदस्य जी आर गर्ग ने लाॅयनवाद एवं क्लब की प्रमुख गतिविधियों से अवगत कराया। लाॅयंस क्लब्स इन्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 इ 2 सम्भाग 5 के सम्भागीय अध्यक्ष सुरेश तोतला ने सम्भाग की सेवा व प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उत्साह पूर्वक अधिकाधिक सेवा प्रकल्प सम्पादित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम संचालक एवं महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी विजय कुमार आगार ने क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित सिलाई केन्द्र की विगत छह माह की प्रगति से अवगत कराया। क्लब सदस्य जेएम जैन, जीआर गर्ग, शान्ति चंद मेहता, सुरेश तोतला, अशोक कुमार जैन, अशोक मारु, रायपुरिया व आगार ने सिलाई प्रशिक्षण में वरियता प्राप्त प्रतिभाओं जसोदा, सोनिका साहू, नोशीन नियारगर, ज्योति ओझा, आशा रेगर, नीता गुप्ता, अंजली राव मराठा, पलक बैरवा व प्रिया तेजीवत को स्मॄती चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रशिक्षणार्थी सोनिका साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए लाॅयंस क्लब की निःशुल्क प्रशिक्षण सेवा तथा आवश्यक सुविधाओं के साथ दक्ष प्रशिक्षिका सीमा ओझा की सराहना करते हुए इसे अभिनव पहल बताया। सुनील डुंगरवाल ने धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। समारोह में अरविन्द खण्डेलवाल, भरत आंजना, जगदीश अग्रवाल, श्यामसुंदर माहेश्वरी, मनोहर लाल वासवानी, प्रमोद तिवारी, कुंज बिहारी अग्रवाल, गोपाल शर्मा एवं लोकेश राठौड़ सहित प्रशिक्षणार्थी महिलाओं व बालिकाओं ने क्लब के सेवाभावी साथी अरविन्द मुंदड़ा को जिला प्रशासन द्वारा तथा मनोहर लाल वासवानी को उपखण्ड प्रशासन द्वारा उनकी जनसेवी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए स्वतन्त्रता दिवस समारोह में सम्मानित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए करतल ध्वनि से सराहना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेरी नाव चालें बाबा रामदेव पीर के सहारे – युवा संत अभयदास लायंस क्लब के तत्वावधान मे जन्मदिन पर शारदा परिवार ने की जीव दया गौ सेवा..