24 न्यूज अपडेट.उदयपुर।राष्ट्रीय सुरक्षा और फर्जी तरीके से सिम का उपयोग रोकने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड अपने मोबाइल उपभोक्ताओं की डिजिटल केवाईसी को लेकर गंभीर है। टेलीकॉम रेगुलरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ओर से मोबाइल धारकों को डिजिटल केवाईसी के निर्देश हैं। 11 जुलाई तक आधार कार्ड के जरिए केवाईसी नहीं कराने पर अगले ही दिन से मोबाइल सेवाएं बंद कर दी जाएगी। बीएसएनएल के जिन उपभोक्ताओं द्वारा पेपर फॉर्म सीएएफ भरकर मोबाइल सिम (प्रीपेड या पोस्टपेड) ली गयी थी उन उपभोक्ताओं को दूरसंचार विभाग के निर्देशानुसार डिजिटल केवाईसी कराना निर्देशित किया गया है।ऐसे सभी बीएसएनएल मोबाइल के उपभोक्ताओं से निवेदन किया जाता है कि वे अपने निकटतम बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र या बीएसएनएल अधिकृत फ्रेंचाइजी, रिटेलर की दुकान पर अपने आधार कार्ड को साथ ले जाकर केवाईसी अवश्य करवाए। केवाईसी कराने के बाद उपभोक्ता देश की सबसे सस्ती स्वदेशी मोबाइल सेवाओं के लाभ जारी रख सकेंगे ।केवाईसी के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर ओटीपी साझा न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 40 से ज्यादा ठेले अवैध रूप से खड़े हो गए, तब तक क्या कर रहे थे निगम के अधिकारी? कार्रवाई पर फिर उठे सवाल, आखिर कब तक आंख मूंदकर बैठे रहेंगे जिम्मेदार शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान में दावा : उदयपुर में जनवरी से अब तक 218 नमूनों की जांच, 11.40 लाख का जुर्माना, लेकिन अब भी सुबह से शाम तक एक ही कढ़ाई में तले जा रहे हैं ब्रेड-पकौड़े और कचौरी-समोसे, अब हैल्पलाइन नंबर और क्विक रेस्पोंस टीम की जरूरत