Site icon 24 News Update

लापरवाही पर अगले सप्ताह बंद हो जाएगा मोबाइल मोबाइल धारक 11 जुलाई तक कराएं डिजिटल केवाईसी, लापरवाही पर अगले सप्ताह बंद हो जाएगा मोबाइल

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.उदयपुर।राष्ट्रीय सुरक्षा और फर्जी तरीके से सिम का उपयोग रोकने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड अपने मोबाइल उपभोक्ताओं की डिजिटल केवाईसी को लेकर गंभीर है। टेलीकॉम रेगुलरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ओर से मोबाइल धारकों को डिजिटल केवाईसी के निर्देश हैं। 11 जुलाई तक आधार कार्ड के जरिए केवाईसी नहीं कराने पर अगले ही दिन से मोबाइल सेवाएं बंद कर दी जाएगी। बीएसएनएल के जिन उपभोक्ताओं द्वारा पेपर फॉर्म सीएएफ भरकर मोबाइल सिम (प्रीपेड या पोस्टपेड) ली गयी थी उन उपभोक्ताओं को दूरसंचार विभाग के निर्देशानुसार डिजिटल केवाईसी कराना निर्देशित किया गया है।
ऐसे सभी बीएसएनएल मोबाइल के उपभोक्ताओं से निवेदन किया जाता है कि वे अपने निकटतम बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र या बीएसएनएल अधिकृत फ्रेंचाइजी, रिटेलर की दुकान पर अपने आधार कार्ड को साथ ले जाकर केवाईसी अवश्य करवाए। केवाईसी कराने के बाद उपभोक्ता देश की सबसे सस्ती स्वदेशी मोबाइल सेवाओं के लाभ जारी रख सकेंगे ।
केवाईसी के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर ओटीपी साझा न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें।

Exit mobile version