24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नेशनल हाईवे नम्बर 27 पर स्थित रेस्टोरेंट मालिक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त तलवार व लठ बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे नम्बर 27 ढिकली पर स्थित ऑल सिजन रेस्टोरेंट मालिक अर्जन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के प्रयास में पुलिस थाना प्रतापनगर टीम द्वारा फरार अन्य दो अभियुक्त गोपाल गमेती व नरेश भील को गिरफतार किया गया। जिनसे घटना में प्रयुक्त तलवार व लठ बरामद किये। सभी आरोपीगण को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। प्रार्थी अर्जुन सिंह चुण्डावत पिता भंवर सिंह राजपूत ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी कि उनके ऑल सीजन रेस्टोरेंट पर आरोपियों ने मारपीट की। इस पर योगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर द्वारा उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उदयपुर एंव छगन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना प्रतापनगर द्वारा नेशनल हाईवे नम्बर 27 ढिकली पर स्थित ऑल सिजन रेस्टोरेंट के मालिक पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में पहले ही चार आरोपीगण को गिरफतार किया गया था। न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। इसी दौरान उक्त वारदात में शामिल फरार अभियुक्त गोपाल गमेती व नरेश गमेती को गिरफ्तार गया। आरोपीगण से वारदात मे प्रयुक्त तलवार व लठ बरामद किये गये। सभी आरोपीगण को बाद अनुसंधान न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।गिरफफ्तार आरोपीगण :-नरेश पुत्र मांगीलाल भील उम्र 25 साल निवासी वाडा फला ढिकली पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर, गोपाल पुत्र प्रताप गमेती उम्र 23 साल निवासी मेहरो का गुडा पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुरपुलिस टीम – भरत योगी थानाधिकारी मोहन सिंह सउनि नन्दकिशोर गुर्जर कानि. सुनिल मीणा कानि राजुराम कानि लोकेश रायकवाल साईबर सेल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूरी खबर वीडियो के साथ…..गंगू कुण्ड : अलवर का कपिल और टेक्सी ड्राइवर गणेश डूबे, कपिल आज ही शिफ्ट होने वाला था अलवर, सामान पैक हो गया था, सोचा जाने से पहले कुंड में नहा लूं राजस्थान विद्यापीठ को इसरो से मिला प्रशंसापत्र, विद्यापीठ में इसरो का द्वितीय पाठ्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न