Site icon 24 News Update

रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बावजूद सतर्कता नहीं, जांच के नाम पर खानापूर्ति

Advertisements

आज राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित कुल 8 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर पुलिस अलर्ट हो गई और डॉग स्क्वाड को लेकर तलाशी ली गई। पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन खंगाला और तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मगर इसके बाद पूरे स्टेशन पर बेफिक्री का आलम हो गया। अभी स्टेशन पर हालात ऐसे हैं कि कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। शायद पुलिस ने पहले से ही यह मान लिया है कि हनुमानगढ़ के सुपरिटेंडेंट को कल मिला लेटर केवल एक धमकी है। वास्तव में ऐसा कुछ नहीं होने वाला हैं। जबकि कल की धमकी की जांच आज हो रही है तो पूरे दिन सुरक्षा के बंदोबस्त आखिर क्यों नहीं किए जा रहे हैं। इस लापरवाही के बाद अब आमजन की जिम्मेदारी बन जाती है कि वे यात्रा करते समय खुद सावधानी बरतें और आस-पास रखी वस्तुओं पर सजग रह कर नजर रखें। आपको बता दें कि हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक पत्र मिला था जिसमें राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस मुख्यालय से निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस की टीमें सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जवानों ने स्टेशन के अंदर और वहां से आने-जाने वाले यात्रियों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं मिला। डॉग स्क्वायड के साथ टीम ने पूरे स्टेशन पर राउंड किए।

Exit mobile version