24 न्यूज अपडेट उदयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सीए फाउण्डेशन जुन 2024 परीक्षा में रेडियंट एकेडमी कामर्स डिविजन के विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ परिणाम रहा जिसमें संस्था के विद्यार्थी पलाश पोखरना (308), कृष्णा पुर्बिया (303), दर्श पण्डया (246) एवं नेहल जैन (240) ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया।रेडियंट एकेडमी कॉमर्स डिवीजन के हेड सी.ए. अनोश अग्रवाल ने बताया की हमें पलाश की उपलब्धि पर बेहद गर्व है। उनकी मेहनत और समर्पण का फल मिला है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।पलाश पोखरना’ ने 308 अंकों के साथ एक असाधारण प्रदर्शन किया है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। यह अद्वितीय उपलब्धि पलाश की उत्कृष्टता और उनकी निरंतर शैक्षणिक सफलता की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।इसी तरह, कृष्णा पुर्बिया ने भी सी.ए. फाउंडेशन जून 2024 परीक्षा में 303 अंकों के साथ हमें गर्व महसूस कराया है। कृष्णा की मेहनत और दृढ़ संकल्प अनुकरणीय हैं, जो रेडिएंट एकेडमी के उच्च मानकों को दर्शाते हैं।डॉ. शक्ति सिंह सर ने कहा, हमें कृष्णा की सफलता पर समान रूप से गर्व है। उनकी प्रतिबद्धता और प्रयास उत्कृष्ट रहे हैं और हम उनके भविष्य की सफलताओं को देखने के लिए उत्साहित हैं।इस परिणाम के अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी सर एवं शिक्षक सी.एम.ए. मिलन चौबिसा, डॉ. शक्ति सिंह, जुबीन जैन, सी.एस. श्रेया दवे, दिव्या जैन आदि न सभी विद्यार्थियों को बधाई दी व सीए इंटर परीक्षा की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करो एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एलएमटीटी में पुरातन छात्र सम्मेलन 3 अगस्त से, देशभर से जुटेंगे पूर्व छात्र, तैयारियां जोरों पर जीबीएच की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने सीज परिसर को मुक्त करने के आदेश दिए, यूडीए की सीज की कार्रवाई को बताया अनुचित