सलूंबर। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल खेल परिसर सलूंबर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतर्गत क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के दूसरे दिन विविध स्पर्धा हुई । शारीरिक शिक्षक सहायक नोडल अधिकारी मनीष चौबीसा ने बताया कि मुख्य रूप से रस्सा कशी में सुभाष चंद्र बोस सलूंबर टीम ने महात्मा गांधी खरका टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। इस अवसर पर उपस्थित होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय पीयूष जैन ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है । एवं विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देते हुए हमें खेल खेलना चाहिए । इस अवसर पर सीबीईओ कमलेश पटेल, विद्यालय के प्रधानाचार्य कुशाग्र जैन ,माध्यमिक खेल प्रभारी हिम्मत सिंह चौहान ,कार्यक्रम नोडल अधिकारी मनीष पटेल, सहायक नोडल अधिकारी विमल चौबीसा, शारीरिक शिक्षक अनिल पंड्या ,रोशन चौबीसा ,नारायण लाल मेहता एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि यह सप्ताह 25 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा ।
राष्ट्रीय खेल के दूसरे दिन रस्साकशी में सुभाष चंद्र बोस सलूंबर टीम रही विजेता

Advertisements
