Advertisements
24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा में पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
ब्लाक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 158 बूथों पर 11,077 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जबकि शहरी क्षेत्र में 44 बूथों पर 4,984 बच्चों को दवा दी गई। इस प्रकार कुल 202 बूथों पर 16,061 बच्चों को सुरक्षित दो बूंद पिलाकर पोलियो रोग से बचाव सुनिश्चित किया गया।
पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं। विभिन्न स्थानों पर पोलियो बूथ स्थापित किए गए, जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने दिनभर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य किया।

