Advertisements
24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिले के उदयपुर बांसवाड़ा हाईवे पर मंगलावर दोपहर रामदेवरा जा रहा है श्रद्धालु की बाइक में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही की हादसे में बाइक सवार तीनों श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार डूंगरपुर जिले के निरहुआ गांधी के निवासी महेंद्र सिंह राठौड़ अपने दो अन्य मित्रों के साथ रामदेवरा के लिए निकले थे। जावर माइंस थाना क्षेत्र के देवाला बस स्टेंड के नजदीक मार्ग पर चलती बाइक में शार्ट सर्किट हो गया। वे कुछ समझ पाते उससे पहले बाइक में धुआं उठने लगा । बाइक सवार ने बाइक रोकी और आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और बाइक पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। राहगीरो की मदद से आग पर काबू पाया।

