Site icon 24 News Update

फिर लगी इलेक्ट्रिक बाइक में आग…..सावधान!

Advertisements

राजसमंद। राजसमंद में कुंवारिया कस्बे में पिप्पलेश्वर महादेव मंदिर के पास एक मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक आग लगने से बाइक जल कर ख़ाक हो गई ग़नीमत यह रही कि आग घर में नही फैली ओर बड़ा हादसा टल गया। कुंवारिया में पिप्पलेश्वर महादेव मंदिर के पास आज तड़के 3 बजे के करीब राकेश तातेड़ के मकान के अन्दर खड़ी इलेक्ट्रॉनिक बाइक में अचानक आग लग गई जिस पर घरवालों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने के बाद घर वालों के हो हल्ला करने पर आस पड़ोस के कई लोग दौड़कर आए और मकान में सो रहे हैं परिवार के आठों सदस्यों को मकान के दूसरी तरफ से उतार कर सुरक्षित बचाया। बाद में पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक हीरो बाइक में बैटरी में विस्फोट होने के बाद आग लग गई जिससे परिवार के लोग सहम गए जिससे अफरातफरी मच गई बताया की बाइक में आग लगने से मकान में धुआं ही धुआं हो गया व मकान क्षति ग्रस्त हो गया। समय रहते आग बुझाने के कारण बड़ा हादसा टल गया इस दौरान गिरिराज मूंदड़ा, सत्य नारायण, गिरिराज धोबी, गोपाल सालवी सहित आसपास के लोग दौड़कर आए और आग पर काबू पाया। राकेश तातेड़, विपिन तातेड़ सहित परिवार के सदस्यो ने मदद के लिए पड़ोसियों का आभार जताया। जानकारी के अनुसार आग से करीब 2 से 3 लाख का नुकसान हुआ है।

Exit mobile version