24 न्यूज अपडेट.ब्यूरो। अपनी प्रेमिका से मिलने एक युवक रोज चुपके से अपने घर से निकलता और पहुंच जाता सीधे प्रेमिका के घर पर। रात भर उसके साथ रहता और फिर सुबह मुंह अंधेरे चुपके से फुर्र हो जाता। ऐसा कई दिनों से चल रहा था। इस बीच गांव के कुछ युवकों की नजर पड़ी तो उन्होंने पीछा करते हुए मुहोब्बत के इस राज से परदा हटा दिया। युवती के घरवालों को बात बताई और युवक को रंगे हाथों पकडने की प्लानिंग हुई। कल रात को जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में जैसे ही दाखिल हुआ, वहां मौजूद घर वालों और गांव वालों ने दोनों को धर दबोचा। युवक की जमकर धुनाई हो गई और रात भर पंचायत हुई। थाने में मामला गया, खूब गरमा गरमी हुई और आखिरकार युवक युवती से कोर्ट मैरिज को तैयार हो गया, उसके बाद उसे छोड दिया गया। मामला यूपी के गोरखपुर का है जहां पर रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया व जमकर धुनाई कर दी। रात भर थाने में गांव वालों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बहस हुई व सुबह होते होते पंचायत ने फैसला लिया कि चाहे मामला इंटरकास्ट का हो मगर दोनों की शादी करवा दी जाएगी। शादी के लिए रजामंदी होने के बाद मामला शांत हुआ। मामला सहजनवा थाना क्षेत्र का हैं गांव में कई दिनों से लोगों में चर्चा थी कि एक प्रेमी जोडो रोज दुनिया से बेखबर होकर मिल रहा है। सुबह होते ही प्रेम दबे पांव वापस चला जाता है। पुलिस ने बताया कि हरपुर- बुदहट थाना क्षेत्र के युवक का ननिहाल सहजनवा में है। वो ननिहाल अक्सर आता-जाता रहता है। इस दौरान उसका दूसरी जाति की युवती से प्रेम संबंध हो गया। पहले मोबाइल पर बातें होने लगी उसके बाद दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। रात को प्रेमिका घर का दरवाजा खोल देती और युवक चुपके से चला आता। इस मामले में जब दोनों पकडे गए तो गांव वालों ने कमरे को बाहर से लाठी- डंडा लेकर घेर लिया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाकर खुलवाया गया तो युवक अंदर से निकला। उसे देखते ही लोगों ने धुनाई शुरू कर दी। गांव के और लोगों ने भी हाथ साफ किया। उसके बाद थाने ले गए। इस बीच युवक के परिजन भी आ गए। वहां कुछ समझादार लोगों ने कहा कि मीया-बीवी राजी, तो क्या करेगा काजी। इस पर दोनों की शादी का फैसला किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रवासी वोटरों को लुभाने सुरत पहुंचे भाई साहब……… विश्व में योग भारत की देन : प्रो. सारंगदेवोत