Site icon 24 News Update

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज शिक्षा संकुल में ा स्टेट ओपन स्कूल की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। दसवीं में 43.54 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि 12वीं में 44.95 फीसदी स्टूडेंट को सफलता मिली है। फेल हुए बच्चों को फिर से परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस बार कॉपियों की जांच ऑनलाइन की गई जिससे रिजल्ट जल्दी तैयार हो गया। केवल 15 दिन में ही परिणाम आना बडी बात है। इस बार परीक्षा की कॉपियों को जांचने के लिए पिछली बार की तरह 5 लाख रुपए के भुगतान का खर्चा नहीं हुआ है। स्टेट ओपन स्कूल के रिजल्ट में स्टूडेंट्स को फेल नहीं किया जाता है। जो स्टूडेंट पास नहीं हुए हैं उन्हें फिर से परीक्षा उत्तीर्ण करने का मौका दिया जाएगा। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10 में इस बार 16 हजार 317 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 7105 स्टूडेंट पास हुए हैं जबकि 9212 स्टूडेंट आशिक उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 12 में 15 हजार 714 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिनमें से 7063 स्टूडेंट पास हुए हैं। जबकि 8650 स्टूडेंट आशिक उत्तीर्ण हुए हैं।

Exit mobile version