24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद के दीवेर थाना सर्कल में जीरण घाटी में मिनी बस और मेक्स बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। मिनी बस और बोलेरो के बारे में। देवगढ़ से आंखों के मरीजों को लेकर उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल जा रही थी। मेक्स बोलेरो देवगढ़ की ओर जा रही थी, जिसमें विनोल और खटामला गांव के लोग सवार थे। घटनास्थल और बचाव कार्य है। हादसा जीरण घाटी में दोपहर करीब 3ः15 बजे हुआ। घायलों को अस्पतालः मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने घायलों को देवगढ़ और आमेट के अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर जीरण सरपंच चंद्रभान सिंह सहित स्थानीय लोग और अधिकारी मदद के लिए मौजूद रहे। हादसे का कारण बताया है कि जीरण घाटी में खतरनाक मोड़ और तेज रफ्तार इस दुर्घटना के मुख्य कारण रहे। सरपंच चंद्रभान सिंह के अनुसार, इस मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए घाटी में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई है। यह इलाका पहले भी दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है। घायलों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों का सहयोग अहम रहा। पप्पू सिंह चुण्डावत, प्रहलाद सिंह सोलंकी, और अन्य स्थानीय लोगों ने घायलों को सुरक्षित निकाला। घायलों का इलाज देवगढ़ और आमेट के अस्पतालों में जारी है। अधिकारियों ने स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है।
राजसमंद में मिनी बस और बोलेरो की टक्कर, 12 घायल

Advertisements
