उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना मेवाड़ की ओर से सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर एनआईएस की जांच धीमी गति से चलने व मांगों को अब तक पूरा नहीं करने पर आक्रोष जताया। जिलाध्यक्ष जीवनसिंह ने कहा कि एनआईए ने अभी तक षडयंत्रकारियों के खिलाफ रेड कॉर्नर तक जारी नहीं किया है। एनआईए ने अनैतिक आरोप भी लगाए हैं जिनका विरोध किया गया। पीडितो ंको सरकारी नौकरी की मांग की गई व तत्कालीन एसपी योगेश गोयल को सस्पेंड करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद थे। दादा के हत्यारों को, गोली मारो सालों को। दादा को न्याय दो, होंश में आओ के नारों के बीच संगठन के लोगों ने कहा कि तीन महीने बाद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार को न्याय नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया था मगर अब तक कुछ भी ठोस नहीं हुआ है। एनआईए जांच में ढिलाई बरती जा रही है। पदाधिकारियों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। आपको बता दें कि गोगामेड़ी की पत्नी इन दिनों पदयात्रा पर हैं तथा उन्होंने हनुमानगढ से जयपुर पहुंच कर जौहर की चेतावनी दी है।
राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन, गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच में ढिलाई पर जताया आक्रोश

Advertisements
