24 न्यूज अपडेट उदयपुर। बांसवाड़ा में महेंद्रजीतसिंह मालवीया पर बंपर जीत हासिल करने वाले बाप पार्टी के राजकुमार रोत चुनाव होते ही एक बार फिर से साफ संकेत दे रहे हैं कि उनका कमिटमेंट केवल उनकी विचारधारा से ही है। चुनाव का अरेंजमेंट भी केवल लोकसभा चुनाव तक ही था, अब भारतीय आदिवासी पार्टी अपने स्तर पर ही आगे बढेगी, किसी से गठबंधन नहीं करने वाली है। आज राजकुमार रोत ने एक ट्विट कर साफ कर दिया कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ नहीं है। यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि ऐसा हो रहा है। बीएपी विपक्ष के साथ स्वतंत्र रह कर आदिवासी बाहुल्य इलाकों के हक की लड़ाई लड़ेगी। इधर पार्टी के उदयपुर के प्रत्याशी रहे प्रकाशचंद ने बताया कि पार्टी विचारधारा और मुद्दों की बात करती है। जो विचारधाराएं मेल नहीं खाती हैं उनके साथ नहीं जाती। आने वाले निकाय चुनावों में भी हमारे प्रत्याशी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। इधर बताया जा रहा है कि 15 जुलाई तक राजस्थान और एमपी में सभी स्तरों पर नए पदाधिकारियों का चयन-मनोनयन हो जाएगा।
राजकुमार रोत ने साफ किया, हम एनडीए के साथ नहीं, निकाय चुनावों में भी आने वाली है बाप की आंधी

Advertisements
