Site icon 24 News Update

बाप का डंडा : लोकसभा चुनावों में हार के बाद बाप पार्टी ने एमपी की पूरी टीम को हटाया, राजकुमार रोत भी छिटकते दिख रहे गठबंधन से

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। भारत आदिवासी पार्टी -बाप ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर जिला स्तर की पूरी टीम को पद मुक्त कर दिया। बताया गया है कि सारे घर के बदल डाले वाली कार्रवाई के बाद अब नए सिरे से पार्टी कैडर खड़ा किया जाएगा। भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि लोकसभा चुनावो में पार्टी ने राजस्थान की बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई। लेकिन मध्यप्रदेश में पार्टी कोई सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। कई पदाधिकारियों की इस बारे में शिकायतें भी मिल रही थी। इसलिए मध्यप्रदेश के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग के जिला स्तर के पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है। अब समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा व उसके बाद ही मध्यप्रदेश में पूरी नई टीम तैयार की जाएगी। उसमें नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इधर, बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले जीत दर्ज की मगर राजकुमार रोत गठबंधन की बैठक में दिल्ली नहीं गए। सांसद रोत के जयपुर में होने की सूचना है। गठबंधन से जीतने के बाद भी पार्टी के गठबंधन के साथ नहीं जाने को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है की बीएपी अपनी मांगों को लेकर जो भी पार्टी समर्थन करेगी उसके साथ जाएंगे।

Exit mobile version