24 न्यूज अपडेट. मुंबई। ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल के इंटरनेशनल चेयरमैन और रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटज्ञ को ट्रस्ट का चयरमैन बनाया गया है। रतन टाटा के निधन के बाद से ग्रुप के सबसे बड़े स्टेक होल्डर ’टाटा ट्रस्ट’ की कमान को लेकर दो दिन से कई कयास लगाए जा रहे थे। सौतेले भाई नोएल टाटा को अब कमान मिल गई है। शुक्रवार को मुंबई में हुई मीटिंग में नोएल के नाम पर सहमति बनी है। नोएल टाटा पारिवारिक संबंधों और ग्रुप की कई कंपनियों में भागीदारी के कारण टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत दावेदारों में शामिल थे। नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। आपको बता दें कि ₹13.8 लाख करोड़ के रेवेन्यू वाले ग्रुप में टाटा ट्रस्ट की 66 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट में रतन टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट और दोराबजी टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट शामिल हैं। गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले ये ट्रस्ट, रतन टाटा की विरासत का अभिन्न अंग हैं।
रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन

Advertisements
