Site icon 24 News Update

योम-ए-आशूरा की तैयारियां जोरों पर, 17 को निकलगा ताजियों का जुलूस, पलटन की मस्जिद का बड़ा ताजिया बनकर तैयार, देखिये खास रिपोर्ट

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। इस्लाम धर्म को मानने वालों लोगों के इस्लामिक साल का पहला महीना मुहर्रम शुरू हो चुका है। एक तरफ समाज के लोग इस्लामिक साल के शुरू होने की ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं मुहर्रम की 10वीं तारीख को इस्लाम धर्म के पेगम्बर हजरत मुहम्मद (सल्ल.) साहब के नवासों की शहादत को याद करते हुए याद में यौम-ए-आशूरा मनाने की तैयारी है। इस बार यौमे आशूरा 17 जुलाई को मनाया जाएगा । 17 तारीख के मोहर्रम को लेकर शहर की पलटन मस्जिद में शहर का सबसे बड़ा ताजिया लगभग पूरा तैयार हो चुका है कलाकार सोने-चांदी सहित कई तरह की कलम की नक्काशी से ताजिये तैयार कर रहे हैं। मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। हिजरी सन का आरंभ भी इसी महीने से होता है। महीने को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार किया जाता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने इस महीने को अल्लाह का महीना कहा है। ताजिए सोने-चांदी की कलम की नक्काशी सहित मेहंदी, कांच, लकड़ी और कागज की चादर से बनाए जा रहे हैं। दो दिनों तक मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम मनाएंगे। इसके बाद ताजियों को कर्बला में ठंडा किया जाएगा। पलटन कमेटी के सेकेट्री शाहनवाज़ ने बताया कि क़रीब दो महीने पहले से ही ताजिया बनना शुरू हो गया है। शहर में तीन ताजिये धोली बावड़ी , अलीपुरा और पलटन का ताजिया मुख्य माने जाते है।

Exit mobile version