Site icon 24 News Update

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन ओर अभियुक्त बापर्दा गिरफतार, फर्जी नम्बर से कॉल कर शहर से 25 किमी दूर जंगल में बुलाया व साथीयों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरिके से किया था जानलेवा हमला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल भा०पु० से० के निर्देशानुसार, श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में श्री गजेन्द्र सिंह राव वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में श्री भवानी सिंह राजावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना हाजा के प्रकरण संख्या 188/2024 धारा 420,307,342,323 भादस में कार्यवाही करते हुए में फरार तीन ओर आरोपीगण श्री राजेश मीणा पिता धनराज मीणा उम्र 26 निवासी पगलीया जी थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर, श्री संजय मीणा पिता कांती लाल मीणा उम्र 25 निवासी घाटी दरवाजा ऋषभदेव जिला उदयपुर, श्री नरेश मीणा पिता नारायण मीणा उम्र 30 निवासी ऋषभदेव चौराहा जिला उदयपुर को बापर्दा गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त प्रकरण में पूर्व में दिनांक 16.06.2024 को अभियुक्त श्री गट्टु उर्फ गटटु लाल पिता श्री दीता मीणा उम्र 35 साल निवासी बाबनवाडा गणेशघाटी ऋषभदेव थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
घटना का विवरणः- दिनांक 30.04.2024 को प्रार्थी श्री सोनु गायरी पिता हीरालाल जी गायरी उम्र 20 वर्ष निवासी 283 आजाद नगर सैक्टर 3 थाना हिरणमगरी उदयपुर ने एक लिखित
रिपोर्ट दी कि वह प्रार्थी व उसका दोस्त लोकेश गमेती दोनों पेस्ट कंट्रोल का कार्य करते है। दिनांक 29.04.024 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी नम्बर से कॉल करके मधु मक्खी का छत्ता हटवाने के कार्य के लिए आराम बाग रमणी घाटी रोड बुलाया। प्रार्थी व उसका दोस्त लोकेश गमेती आराम बाग रमणी घाटी रोड पर पहुंचे की वहा पर दो युवक पहले से एक मोटरसाईकल लेकर खड़े थे। हमारे वहां पहुंचते ही मौके पर मौजुद युवको ने मेरे व मेरे दोस्त लोकेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे हमारे सिर में गंभीर चोट आई व हमारी मोटरसाईकल भी तोड दी व मारपीट कर मौके से भाग गये।
उपरोक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 188/2024 धारा 420,307,342,323 भादस
में दर्ज किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासः- उक्त घटना पर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। घटना में अज्ञात बदमाश द्वारा प्रार्थी को कॉल करने के लिए प्रयुक्त मोबाईल नम्बर की कॉल डीटेल प्राप्त कर अनुसंधान किया गया तो उक्त मोबाईल नम्बर का प्रयोग केवल प्रार्थी के साथ बात करने के लिए किया गया था। प्रार्थी के अलावा उस नम्बर से किसी अन्य व्यक्ति से बात नही की थी। पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान संदिग्धगणों को चिन्हीत कर उनसके अनुसंधान किया गया। दौराने जांच प्रार्थी के घर पर पूर्व किरायेदार राजेश मीणा के मोबाईल नम्बर की लोकेशन घटना के समय घटनास्थल के आसपास पाई गई। राजेश मीणा के कॉल डीटेल प्राप्त कर अवलोकन किया गया तो पाया गया की उक्त घटना राजेश मीणा ने अपने मित्र गटटू मीणा, नरेश मीणा, संजय मीणा व एक अन्य मित्र के साथ योजना बनाकर कारीत की गई है। राजेश मीणा का अपने पूर्व मकान मालिक सोनू गायरी से पुराना विवाद था व राजेश मीणा द्वारा सोनू गायरी से बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर योजनाबद्व तरिके से फर्जी नम्बर से कॉल कर मधु मक्खी के छते हटवाने के बहाने से प्रार्थी को उदयपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र जंगल में बुलाया व साथींयों के साथ मिलकर सोनू गायरी व उसके दोस्त लोकेश गमेती पर जानलेवा हमला कर उनकी मोटरसाईकल में तोड फोड कर फरार हो गये थे।

पुलिस थाना गोवर्धनविलास टीम के सदस्यः-

  1. श्री भवानी सिंह राजावत पु.नि. थाना प्रभारी गोवर्धनविलास
  2. श्री भैरू लाल हैडकानि 1040
  3. श्री दिनेश सिंह कानि 678
  4. श्री भगवती लाल कानि 2620
  5. श्री वैभव पण्डया कानि 971
  6. श्री लोकेश रायकवाल साईबर सैल
  7. श्री कुलदीप सिंह साईबर सैल
Exit mobile version