Site icon 24 News Update

मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट भिड़े, एक घायल

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.डूंगरपुर। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में आज हंगामा हो गया। सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट के बीच झगड़ा हुआ जिसमें स्टील की रोड और कड़े से हमल में एक स्टूडेंट गंभीर घायल हो गया। उसको आईसीयू में भर्ती करवाया गया। सिर में 4 टांके आए हैं। बताया गया कि संजय कुमार सैन (22) कॉलेज के बाहर एक निजी हॉस्टल में रहता है। 2 दिन पहले सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने उसको हॉस्टल में ही रुकने की धमकी दी। भावेश चौधरी साथियों के साथ हॉस्टल में आया और हॉस्टल की छत पर चलने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर मारपीट कर दी। सीनियर स्टूडेंट ने बीच बचाव कर छुड़वाया। संजय ने बताया कि मारपीट की वजह से वह डर गया। कॉलेज से वापस आने के बाद दोस्त के साथ कॉलेज के हॉस्टल में रुक गया। मंगलवार रात 11 बजे बाद बिजली गुल होने पर सेकेंड ईयर के साथी मोनिका चौधरी, तुषार चौधरी, रोहित चौधरी और धीरज चौधरी आए। उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर पर स्टील की रोड और कड़े से हमला किया। खून बहने लगा और नीचे गिर पड़ा। हॉस्टल में रहने वाले दूसरे स्टूडेंट्स ने बीच बचाव कर छुड़वाया। गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल में लेकर आए। आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बाल मुरुगन ने परिजनों को सूचना दी है। उसके पिता के आने के बाद ही पुलिस में रिपोर्ट को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version