24 न्यूज अपडेट .श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से प्रदेश के पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुये वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अनुसार प्रदेश में प्रथमतः 5-5 लाख दुधारू गाय, भैंस 5-5 लाख, भेड़, बकरी तथा 1 लाख उष्ट्र वंषीय पशु (ऊंट) का बीमा करते हुये बीमा कवरेज प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। पंजीकरण के लिये पशुपालक का जनआधार कार्ड, आवेदक पशुपालक एवं पशु के साथ फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार से लिंक मोबाइल नम्बर, गोपाल कार्ड/लखपति दीदी कार्ड (यदि कोई हो तो) और पशुओं के टैग नम्बर होना आवश्यक है। आवेदन करने की तिथि 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक पशुपालक मोबाईल एप (MMPBY) एवं वेब पोर्टल https://mmpby.rajasthan.gov.in/ ई-मित्रा पर 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दहेज मुक्त और आडंबर रहित सामूहिक विवाह से मिसाल पेश करेगा खटीक समाज 24 न्यूज अपडेट की खबर के बाद उदयपुर पुलिस को हुआ गलती का अहसास, कहा-टाइपिंग में भूल से लिख दिया सिद्धार्थ गहलोत का नाम