मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पेपरलीक प्रकरणों में छोटी मछलियां ही नहीं अब मगरमच्छ भी पकड़े जा रहे नागरिक कर्तव्य निभाते हुए प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ 24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गौमाता का सनातन वंश की अपार महिमा के चलते ही छोटे से गाय को आर्थिक समृद्धि, कृषि और आयुर्वेद संस्कृति में हमेशा से सर्वोच्च स्थान रहा है। गौ लेकर बड़े अनुष्ठानों में गाय को पूजा जाता है। का आधार एवं पर्यावरण संरक्षक माना गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रदेश में गौवंश संरक्षण और गोपालकों की सहायता के लिए निरंतर अहम निर्णय ले रही है जिससे गौवंश का संरक्षण और संवर्द्धन सुनिश्चित हो सके। शर्मा शुक्रवार को शाहपुरा के कोटड़ी में श्री सुरभि गौ – चिकित्सालय, गौ गृह एवं आईटीआई भवन के उद्घाटन और सामुदायिक भवन एवं किसान प्रशिक्षण सभागार के विस्तारीकरण के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवनारायण गौशाला में आधुनिक गौ चिकित्सालय की कमी के चलते श्री सुरभि चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया है। इस गौ चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से अब गौवंश का उपचार त्वरित और प्रभावी रूप से हो सकेगा। उन्होंने दानदाताओं – भामाशाहों का इस चिकित्सालय में व्यापक प्रबंधन के लिए आभार जताया।गौमाता के गौरव को लौटाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धमुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता की देखभाल और उसका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस महती जिम्मेदारी को समझकर गौमाता के गौरव को लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार प्रदेश में गौवंश संरक्षण और गोपालकों की सहायता के लिए जरूरी कदम उठा रही है। गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से गोपालकों के लिए एक लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण, पंजीकृत गौशालाओं के अनुदान में 10 प्रतिशत वृद्धि, 100 गौशालाओं को रियायती दरों पर गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न कार्य गौमाता के संवर्धन के लिए किए जा रहे हैं ।संकल्प पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करेगी राज्य सरकारशर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संकल्प पत्र तथा बजट में किए गए सभी वादों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संकल्प पत्र में किए प्रत्येक वादे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपरलीक प्रकरणों में एसआईटी द्वारा अब तक 115 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन प्रकरणों में छोटी मछलियां ही नहीं मगरमच्छ भी पकड़े जा रहे हैं। युवाओं के सपनों पर कुठाराघात करने वाले किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा।बजट में शाहपुरा का रखा गया पूरा ध्यानमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के उत्थान के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बजट में शाहपुरा जिले के विकास का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण एवं चौडाईकरण कार्य करवाए जाएंगे जिससे शाहपुरा में सुदृढ सड़क तंत्र विकसित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए यहां पीपलूंद में औद्योगिक क्षेत्र तथा पंडेर में औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, जहाजपुर में कन्या महाविद्यालय, कोटड़ी में नवीन महाविद्यालय, जहाजपुर में जनजाति छात्रावास और सरसिया में जनजाति बालिका छात्रावास खोलने जैसे अहम निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों एवं चिकित्सालयों का क्रमोन्नयन भी किया जा रहा है। बनेड़ा में खेल स्टेडियम, शाहपुरा में खेल अकादमी और काले हिरणों के संरक्षण के लिए शाहपुरा के आसोप क्षेत्र को आखेट निषिद्ध एवं कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र भी घोषित किया है।गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता की पूजा को महत्वपूर्ण बताया गया है तथा हमारे जीवन में भी गौवंश बहुत उपयोगी है।इससे पहले मुख्यमंत्री ने देवनारायण गौशाला में गौमाता का पूजन किया। कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र गहलोत, दामोदर अग्रवाल, विधायक गोपीचंद मीणा, अशोक कोठारी, उदयलाल भड़ाना, लादूलाल पीतलिया, गोपाल लाल शर्मा, संत राधाकृष्ण महाराज, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।मुख्यमंत्री ने श्री चारभुजा नाथ मंदिर में किए दर्शनइससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटड़ी के चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में भगवान श्रीचारभुजा नाथ और श्रीसर्वेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने यहां पूजा–अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का नाथद्वारा में किया स्वागत प्रदेश के चहुंमुखी विकास में मिल का पत्थर साबित होगा बजट 2024-25 : उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी बजट में राजसमंद जिले के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी ने ज्वाइन की भाजपा, मच गया बवाल, जूली ने स्पीकर को लिखी चि_ी लिखकर, विधायकी खत्म करने की मांग