24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। डबोक के पास गांव में ड्राइवर की ओर से बुधवार रात दो जनों से मारपीट के बाद आज माहौल गर्मा गया है। ग्रामीणों ने आज गुस्सा दिखात हुए बाजार बंद करा दिए और मारपीट करने वाले के खिलाफ कानूनी कारवाई की मांग की व माफी मंगवाने की बात पर अड़ गए। इस पर डबोक थाना पुलिस मौके पर गई तो गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस सहित निजी वाहनों पर पथराव कर दिया। तनाव के माहौल मेंघासा, मावली और वल्लभनगर थाना पुलिस का जाब्ता बुलाया गया। ढावा ग्राम पंचायत के बाठेड़ा की सराय गांव का यह मामला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने डबोक थाना पुलिस के वाहन सहित करीब 6 से 7 निजी वाहनों पर पथराव किया व गांव में खड़े वाहनों के कांच तोड़ दिए। प्रेमलाल गौड़ निवासी सराय गांव ने डबोक थाने में रिपोर्ट दर्ज लिखवाई कि करवाई है। रिपोर्ट में बताया- आजाद खान पुत्र मंसूर खान बुधवार रात ट्रक लेकर घर जा रहा था। रास्ते में उसके घर के आगे कच्चे चबूतरे ट्रक चढ़ा दिया। चबूतरा टूटने पर बहस हो गई। बेटा छोटू और बेटी विनीता भी आया तो ट्रक ड्राइवर ने बच्चों से मारपीट की और भाग गया। घटना के दूसरे दिन आज लोगों में गुस्सा देखा गया। गुरुवार सुबह गांव ग्रामीणों ने बाजार बंद करवा दिया और मारपीट करने वाले ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई की बात पर व माफी मंगवाने पर अड़ गए। फिलहाल तोड़-फोड़ करने के मामले में 15 से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मारपीट के विरोध में गर्माया माहौल, वाहनों पर पत्थरबाजी

Advertisements
