Site icon 24 News Update

पुलिस पर पथराव के 8 आरोपियों को जेल भेजा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर की डबोक पुलिस ने उदयपुर-भटेवर हाइवे पर अडिंदा चौराहा के पास बाठेड़ा की सराय में विवाद के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोपी 8 लोगोंको गिरफ्तार किया था। इन्हें मावली न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि पुलिस पर पथराव के साथ ही पुलिस के वाहन, 3 ऑटो, ट्रक के व एक कार के कांच फोड़ दिए थे। पुलिस ने राजमल कीर निवासी भुतपरा डबोक, शंकर कीर निवासी बाठेडा सालवी निवासी खेरोदा, महेन्द्र की सराय डबोक, प्रेमशंकर कीर निवासी भूतपुरा, प्रवीण मीणा निवासी मोड़ी खेरोदा, सुमित कीर निवासी रोहीखेड़ा डबोक, मदन गौड़ निवासी बाठेड़ा की सराय डबोक, नरेश प्रजापत निवासी बाठेड़ा की सराय डबोक को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। बाठेड़ा की सराय में बुधवार रात आजाद खान ने ट्रक को एक मकान के गेट पर रैंप पर चढ़ा दिया, जिससे रैंप टूट गया। मकान मालिक ने विरोध किया तो आजाद ने मारपीट कर दी। बचाने आए भाई-बहन को भी पीटा। अगले दिन समाज के लोगों के साथ हिंदू संगठनों के लोग आए व ग्रामीणों ने गांव के बाजार बंद करवा दिए व उसके बाद बवाल मच गया। पुलिस आई तो उस पर भी पथराव कर दिया गया था।

Exit mobile version