Site icon 24 News Update

मानस क्लब ओंगणा ने एस एम डब्ल्यू 11 उदयपुर को पर शानदार जीत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर. ओंगणा पूर्बिया समाज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के मरूधरा क्रिकेट मैदान ओंगणा में मानस क्लब ओंगणा ने एस एम डब्ल्यू 11 उदयपुर पर शानदार जीत हासिल की। ओंगणा पूर्व अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि ओंगणा ने टोस जीत कर क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। उदयपुर ने निर्धारित 12ओवर में 134 रन बनाए। ओंगणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11.3 ओवर 4 विकेट खोकर  135 रन बनाकर जीत हासिल की। ओंगणा के यश ने 39 रन व यशवंत पूर्बिया के 28 रन रन बनाए। इस प्रतियोगिता का यह सर्वाधिक स्कोर था। अध्यक्ष कमल पूर्बिया, मुकेश पूर्बिया, नन्द लाल पूर्बिया, खेमराज पूर्बिया सहित महिला संगठन सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version