24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय ,उदयपुर के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग द्वारा “ “मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की परतों को खोलना” विषयक एक दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया. उद्घाटन सत्र के दौरान, सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की डीन डॉ. धृति सोलंकी ने सभी छात्रों का स्वागत किया।तथा भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य की और बढ़ रही जागरूकता का समर्थन करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना छात्र जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। डीन के संबोधन ने शैक्षणिक और व्यक्तिगत सफलता प्राप्त करने के लिए समग्र स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन औदिच्य ने सभी विद्यार्थियों को मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया। वर्तमान परिदृश्य में बहुत से विद्यार्थी चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं, जो दर्द और पीड़ा का कारण बनते हैं, इसलिए मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के हर पहलू को समझना और उसका प्रबंधन करना बहुत जरूरी है।मनोवैज्ञानिक सलाहकार श्रीमती विनया पारीख ने मानसिक और भावनात्मक संतुलन प्राप्त करने के लिए हमारी भावनाओं के बारे में स्वयं जागरूक होने के महत्व को बताया। उन्होंने आगे आत्म जागरूकता की विभिन्न परतों का वर्णन किया, उन्होंने व्यक्तिगत मूल्य, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने के लिए विभिन्न व्यावहारिक अभ्यास और अन्य गतिविधियों को कियान्वित किया । जिससे मानव मनोविज्ञान की परतों की समझ के साथ विभिन्न प्रकार की चिकित्सा, एक्यूप्रेशर और योग की चर्चा, और दैनिक दिनचर्या में उनके प्रभावी कार्यान्वयन से अनावश्यक दबाव और तनाव को दूर करने, चिंता और अवसाद की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलती है। छात्रों को उनकी भावनात्मक और मानसिक स्थिति के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम के दौरान कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं, उनमें से कुछ थींः ’मैं खुद को कैसे देखता हूँ और दूसरों को कैसे देखता हूँ’, जिन चीज़ों को मैं पसंद करता हूँ और जिन चीज़ों में मैं अच्छा हूँ’ और भी बहुत कुछ। कार्यक्रम में डॉ मोनिका राय ,रेखा राठौड तथा विभाग के सभी छात्र -छात्राओं ने सकारात्मक उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संस्कार युक्त पीढ़ी द्वारा ही देश का नवनिर्माण होगा —–विद्या भारती जनजाति समिति राजस्थान के पूर्ण कालिक कार्यकर्त्ताओ का सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास आवासीय प्रशिक्षण कावड़ यात्रा के लिए घर-घर दिया निमंत्रण, 11 अगस्त को फतेह बालाजी फतेहसागर देवाली से शुरू होकर वामेश्वर महादेव पालड़ी पहुंचेगी यात्रा