Site icon 24 News Update

माणिक्यलाल वर्मा पार्क से दीनदयाल उद्यान तक 70 लाख की लागत की जिपलाइन का कटारिया ने किया शिलान्यास, निगम करेगा संचालन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में आज नगर निगम की ओर से माणिक्यलाल वर्मा पार्क से दीनदयाल उद्यान तक बनाई जाने वाली जिप लाइन का शिलान्यास असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया। वन विभाग से क्लीयरेंस मिलने के बाद जिप लाइन का कार्य शुरू किया जा रहा है। करीब 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस जिप लाइन का कार्य शिलान्यास के तुरंत बाद शुरू कर दिया गया है। हालांकि, जिप लाइन की कॉस्टिंग कितनी आए यह अब तय नहीं है। जिप लाइन का संचालन निगम स्तर पर ही किया जाएगा। जिप लाइन के तैयार होने के बाद इसकी कॉस्टिंग और इसके किराए आदि का मूल्यांकन किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर राज्य सभा सांसद चुन्नी लाल गरासिया , सांसद मन्ना लाल रावत , महापौर जीएस टांक, सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version