Site icon 24 News Update

माजी के मंदिर पर कृष्णा दही हांडी महोत्सव

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। आज माजी के मंदिर पर कृष्णा सुदामा महिला समिति द्वारा कृष्णा दही हांडी महोत्सव मनाया गया और भजन और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष आशा जी कुमावत ने बताया कि हर तेरस पर चारभुजा जी, कृष्णा जी के मंदिर जाकर दही हांडी,फल फूल,माला आदि लेकर जाते हे, की हे कृष्णा भगवान को हम सभी भक्त मिलकर याद दिलाते हे कि जैसे सुदामा आपके मित्र हे वैसे हम सभी भक्त भी आपके प्रिय जन है तो आप हमे भी याद रखे और आशीर्वाद बनाए रखे ,जिस तरह सुदामा जी के सारे बारे न्यारे हो गए,उसीतरह हम सभी कृष्ण भक्तो का भी आनन्द हो उसके लिए यह महोत्सव मनाते हैं।
माजी मंदिर संघर्ष समिति द्वारा माजी के मंदिर के प्रति जनजागरुकता अभियान के तहत हमारी कृष्णा सुदामा समिति को यह कार्यक्रम माजी के मंदिर पर आयोजन करने के बोला तो यह महोत्सव हमने यहां मनाया।
पुजारी मंजू जी ने बताया कि माजी मंदिर प्राचीन सनातन संस्कृति की धरोहर है,आप भी यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के लिए पधारे,ताकि अधिक से अधिक भक्तो को मंदिर के बारे में जनजागृति आए।

Exit mobile version