24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। वंदेभारत रेलगाड़ी जयपुर वाली हो गई फेल, अब आज फिर आगरा के लिए चलाई है। सप्ताह में तीन दिन क लिए। 8 कोच की 608 सीटों में से उदयपुर से हो पाई केवल 75 बुक। दूसरा चार्ट आज सुबह तैयार हुआ उसमें भी सीटें रही खाली। जबकि अभी आगरा के लिए रोज खजुराहो एक्सप्रेस रेलागाडी पहले से है। 9 घंटे का सफर है, स्लीपर नहीं है। दूरी भी 600 किलेमीटर है। अब ऐसा कोन होगा जो बिना स्लीपर के 600 किलोमीटर का सफर ज्यादा किराया देकर करेगां कोटा ठहराव है लेकिन किराया 745 रूपया है जो बहुत ज्यादा है। स्लीपर बस में 400 ही लगता है। रेलवे को यह सब पता है मगर आदेश हे तो चलाना ही है। चलती का नाम ही गाड़ी है मगर खाली होकर भी चलती का नाम वंदे भारत एक्सप्रेस है।बहरहाल, उदयपुर सिटी स्टेशन पर सांसद उदयपुर मन्नालाल रावत और विधायक उदयपुर (ग्रामीण) फूल सिंह मीणा की उपस्थिति में गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर- आगरा केंट वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करवाना किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक उदयपुर महेंद्र देपल तथा चीफ डिपो ऑफिसर लव धाकड़ सहित अन्य रेल अधिकारी कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नई वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा का संचालन किया गया है।गाडी संख्या 20981, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से उदयपुर सिटी से 05.45 बजे रवाना होकर 14.30 बजे आगरा कैंट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20982, आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से आगरा कैंट से 15.00 बजे रवाना होकर 23.45 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। मार्ग में यह रेलसेवा राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नई वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा के संचालन के कारण उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा अब सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर सप्ताह में 3 दिन (बुध, शुक्र, रवि) को संचालित होगी अर्थात् सोम, गुरू, शनि को उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी के मध्य स्थाई तौर पर रद्द रहेगी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलगाँव खिलाड़ी आशीका यादव का राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल (अंडर 17) में चयन फतहसागर रानी रोड व देवाली नहर किनारे मछली पकड़ कर हुडदंग मचाते 17 युवक गिरफ्तार