24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 17 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई मां वाउचर योजना के तहत उदयपुर में पहले दिन में चिकित्सा संस्थानों पर जांच कर 385 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए ऑन लाइन वाउचर दिये गये। अधिकृत सोनोग्राफी सेंटर पर जांच के लिए क्यू आर कोड से वाउचर जेनेरेट किये गये।

आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास को जांचने के लिए और कोई विकृति नहीं है इसको देखने के लिए सोनोग्राफी करना होता है। सरकारी चिकित्सालयो में सोनोग्राफी सुविधा सभी जगह उपलब्ध नहीं है इसलिए सरकार द्वारा यह योजना आरम्भ की गई है। इसमें सरकारी संस्थाओं के साथ निजी अधिकृत सोनोग्राफी सेंटर पर निशुल्क जांच करवाई जा सकती है। उदयपुर में 54 निजी सोनोग्राफी सेंटर को अधिकृत किया गया है। वाउचर की वैधता 30 दिनों तक की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading