Site icon 24 News Update

महिला ने फंदा लगा दे दी जान, 16 साल पहले की थी लव मैरिज, पति को पत्नी के घर वालों के बारे में कुछ भी नहीं पता

Advertisements

24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा। शहर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की शौकीन थी। महाराष्ट्र की रहने वाली इस महिला ने भीलवाड़ा के युवक से प्रेम विवाह किया था। अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा में रह रही थी। 10-15 दिन पहले भी हाथ की नस काटकर सुसाइड का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार – मंगलपुरा गांव में रहने वाली रेखा उर्फ प्रियंका चौधरी (37) ने रविवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। वह यहां कैलाश खटीक के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहती थी। परिवार में पति, एक बेटा और एक बेटी है। पूछताछ में पता चला कि 16 साल पहले रेखा से महाराष्ट्र के किसी शहर में भीलवाड़ा निवासी रामदयाल जाट (38) से मुलाकात हुई थी। रामदयाल वहां नौकरी करता था। जिस होटल पर वह खाना खाने जाता था, वहां पर रेखा काम करती थी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया व महाराष्ट्र से भीलवाड़ा आ गए। रामदयाल भीलवाड़ा में ऑटो चलाता है। 16 साल से महिला भीलवाड़ा में रामदयाल के साथ रह रही थी। 16 साल का बेटा कृष्णा और 15 साल की बेटी हेमा है।घटना के वक्त परिवार के बाकी तीनों सदस्य घर में ही थे। रेखा की लाश फंदे पर देखकर पूरा परिवार हिल गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। शव को फंदे से उतारा गया। रामदयाल ने कहा कि रेखा से जान-पहचान 2006 में महाराष्ट्र के एक होटल में हुई थी। लव मैरिज के बाद भीलवाड़ा आ गए। पहले बिलिया और फिर मंगलपुर में किराए पर रहे। रेखा ने कभीअपने माता-पिता या पीहर के बारे में जानकारी नहीं दी। हेमा और कृष्णा को भी अपने ननिहाल पक्ष की कोई जानकारी नहीं है। उनकी मां ने अपने रिश्तेदारों के बारे में कभी नहीं बताया।

Exit mobile version