Site icon 24 News Update

महाराष्ट्र में रील बना रही थी महिला, कार रिवर्स में लेते 300 फीट खाई में गिरी, मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र में एक महिला को रील बनाना भारी पड़ा व जान से हाथ धो बैठी। यह महिला रील बनाने के चक्कर में कार सहित 300 फीट नीचे खाई में गिर गई। औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन में 23 साल की श्वेता दीपक सुरवासे सोमवार दोपहर करीब 2 बजे 25 साल के दोस्त सूरज संजाउ मुले के साथ सुलीभंजन हिल्स पर पहुंंची। यहां पर वह दत्त मंदिर के पास पहाड़ पर ड्राइविंग सीखते हुए रील्स बनवा रही थी। इस दौरान गाड़ी अचानक रिवर्स में करते समय उसका पैर एक्सीलेटर पर चला गया। उसका दोस्त चिल्लाया मगर उसको संभलने का मौका ही नहीं मिला। श्वेता ड्राइविंग सीट पर बैठी थी व दोस्त सूरज कार के बाहर से वीडियो शूट कर रहा था। खाई और कार के बीच महज 50 मीटर की दूरी रही तो श्वेता ने कार को रिवर्स करते समय ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलरेटर पर पांव रख दिया। उसका दोस्त क्लच दबाने को कहता रहा मगर पलक झपकते ही ककार तेजी से पीछे खाई में गिर गई।

Exit mobile version