Site icon 24 News Update

महाराणा प्रताप खेल गाँव की दो बालिकाओं का एस जी एफ आई के लिए चयन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. महाराणा प्रताप खेल गाँव की वान्या शुक्ला व अवनी शुक्ला का हरियाणा में 3 से 7 फ़रवरी तक होने वाली अंडर-17 एस जी एफ आई क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है । कोच शाहरुख खान ने बताया कि दोनों का चयन अजमेर में हुए केवी स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में ऑल राउंड प्रदर्शन करने पर हुआ है । वन्या शुक्ला ने जयपुर रीज़न को दिल्ली के ख़िलाफ़ फाइनल मुकाबले शानदार बैटिंग कर जीत हासिल करवाई । इससे पहले वन्या शुक्ला एम पी के लिए बीसीसीआई अंडर 15 कैम्प का हिस्सा भी रही हैं साथ ही अभी भी एम पी के अंडर 15 संभावितों में भी नाम है ।
दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने खुशी व्यक्त की कहा कि खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर ये उपलब्धि हासिल की है दोनों खिलाड़ियों के पिता, मुकेश कुमार शुक्ला, की कहानी भी बहुत प्रेरणादायक है। वे सी आई एस एफ में कार्यरत हैं और अपनी ड्यूटी के बाद 20 किलोमीटर की दूरी तय करके अपनी बच्चियों को अभ्यास के लिए खेलगांव ले कर जाते हैं। खेलगाँव खेलाधिकारी ललित सिंह झाला , कोच निखिल डोरू, केवी नंबर 1 के शारीरिक शिक्षक राम चंद्र गुर्जर, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कल्पेंद्र झा , सी आई एस एफ उदयपुर एपरपोर्ट के डिप्टी कमांडेडंट सुभास समोटा एवं उदयपुर खेलगांव के सभी कोचेस और स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी ।

Exit mobile version