Site icon 24 News Update

महाराणा प्रताप खेलगांव की वान्या शुक्ला का क्रिकेट महिला अंडर 19 बी सी सी आई कैंप के लिए चयन

Advertisements


24 न्यूज अपडेट उदयपुर। महाराणा प्रताप खेलगांव की वान्या शुक्ला का चयन बी सी सी आई द्वारा आयोजित अंडरदृ19 वूमेन टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के कैंप में चयन किया गया है। वान्या के कोच शाहरूख खान ने बताया कि वान्या का चयन इंदौर मध्यप्रदेश  के होलकर स्टेडियम में  22 व 23 मई को हुए चयन ट्रायल में अच्छे प्रर्दशन के आधार पर हुआ है।  वान्या 25 व 26 से इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाली चैलेंजर प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इससे पहले वान्या  एस जी एफ आई द्वारा आयोजित अंडर 17 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता व बी सी सी आई के अंडर 15 चैलेंजर भी खेल चुकी हैं  वान्या विगत 3 वर्षो से खेलगांव में प्रषिक्षण प्राप्त कर रही है पिता मुकेश शुक्ला उदयपुर में सी आई एस एफ में कार्यरत हैं और दोनों बालिकाओं को नियमित रूप से महाराणा प्रताप खेलगांव प्रशिक्षण के लिए लेकर आते है। जिला खेल अधिकारी अजित जैन, खेलगांव अधिकारी ललित सिंह झाला कोच दिलीप भंडारी क्रिकेट प्रशिक्षक ,महेश पालीवाल तैराकी प्रशिक्षण, हिमांशु राजोरा जूडो प्रशिक्षण, नरपत सिंह  बॉक्सिंग प्रशिक्षक साथ ही सभी प्रशिक्षकों एवम् कार्यालय क्रमिको ने बढ़ाई दी।

Exit mobile version