Advertisements
न्यूज़ अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के सराडा थाना क्षेत्र के डायली गाव स्तिथ मठ के महंत के साथ मारपीट मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी हे । घटना के बाद को शुक्रवार को सरना थाना अधिकारी राजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी जुटाई । आपको बता दे कि गुरुवार देर श्याम महंत और स्थानीय कुछ ग्रामीणों के साथ कहां सुनी हो गई थी। इस दौरान मारपीट मामले में महंत योगी छोटू नाथ को हाथ और सर पर चोट आई । पीड़ित महन्त के अनुसार पेड़ काटने की बात को लेकर मारपिट की गई । वही इस मामले को लेकर धार्मिक संगठन ने भी पुलिस प्रशासन से कारवाई की मांग की है । सराडा थाना पुलिस ने भी मामले की गभीरता को देखते हुऐ जांच शुरु कर दी हे।

