Site icon 24 News Update

संत महात्मा के साथ अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. सलूंबर। जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर महादेव जी मंदिर में संत महात्मा पर अज्ञात बदमाशों ने हमला करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी । मिली जानकारी के अनुसार सराड़ा क्षेत्र के बाणा खुर्द स्थित महादेव जी मंदिर में संत महात्मा परशुरामदास जी दोपहर में खाना बना रहे थे तभी अचानक दो अनजान बदमाश आए और संत महात्मा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की तथा आश्रम का सामान फेंक दिया । वही उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी । इधर, ग्रामीणों को जब घटना की सूचना मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचेऔर सराड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सराड़ा थाना अधिकारी हेमंत अहारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचा और घटना को लेकर संत महात्मा और ग्रामीणों से जानकारी ली । ग्रामीणों ने संत महात्मा पर हुए हमले को लेकर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए कार्रवाई की मांग की है ।

Exit mobile version