Site icon 24 News Update

पत्रकार से दुर्व्यवहार का मामला – कुण थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल के खिलाफ पत्रकार संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. सलूंबर। जिले के पत्रकार के साथ हुए अप्रिय घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । गुरुवार को सलूंबर जिले के सभी पत्रकार संगठनों ने हेड कॉस्टेबल के विरूद्ध उचित कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । संगठन ने पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा को हाड़ी रानी प्रेस क्लब एवं पत्रकार संघ के सदस्यों की मौजूदगी में ज्ञापन सोपा। हाड़ी रानी प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष सुरेश चौहान ने बताया कि पाणुन्द निवासी दैनिक भास्कर संवावदाता करण पुत्र प्रकाश औदिच्य के साथ समाचार संलग्न करते वक्त कुण पुलिस थाना के हेड़ कास्टेबल मनोज कुमार मीणा द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई और औदिच्य का मोबाईल भी छीन लिया गया ।पत्रकार के साथ हुए इस दुरव्यवहार से सलूम्बर व उदयपुर जिले के समस्त पत्रकार संघ घोर निंदा करते है।
पत्रकार संघ के पदाधिकारी ने कहा कि पत्रकार औदिच्य को न्याय दिलाते हुए सुरक्षा प्रदान की जाए साथ ही कास्टेबल के खिलाफ नियमानुसार कानुनी कार्यवाही करे एव पत्रकार संघ ने कहा कि पत्रकार के साथ हुए यह अभद्र व्यवहार उक्त पुलिस कार्मिक की दादागिरी प्रदर्शित कर रहा है साथ ही उक्त कास्टेबल 11 वर्षों से पुलिस थाना कुण व लसाड़िया मे कार्यरत है। जिससे कोस्टबल की तानाशाही बढ़ी हुई है।
बता दें कि कूण थाना में एक पुलिसकर्मी ने थानाधिकारी के सामने पत्रकार से मोबाइल छिनते हुए बदसलूकी करने के साथ ही मारपीट करदी और वर्दी की धोंस जमाते हुए उसका कुछ नहीं बिगाड़ने की बात कह दी। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास पत्रकार करण औदिच्य को पास ही के भुवारिया कुंआ गांव के ग्रामीणों का फोन आया कि कूण थाना पुलिस ने एक नाबालिक लड़के के साथ मारपीट कर उसे पुलिस जीप में डाल थाने ले गए हैं। मामले की जानकारी के लिए पत्रकार ने कूण थाना प्रभारी प्रवीण सिंह शक्तावत से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नही उठाया। जिस पर पत्रकार जानकारी के लिए कूण थाना पहुंचे और वहां थाना प्रभारी प्रवीण सिंह शक्तावत से संपर्क किया। इसी बीच उनके पास बैठा मनोज कुमार मीणा पुलिसकर्मी आया और आते ही पत्रकार के साथ गली गलौच करना शुरु कर दिया और कहने लगा की में चाहुंगा जो इस थाने में होगा। में बहुत पुराना पुलिसकर्मी हूं,और मेरे पिता एसडीएम है।‌ इसलिए मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, में पिछले 11 वर्ष से इस क्षेत्र में नौकरी कर रहा हूं।‌ पुलिसकर्मी मनोज कुमार ने ऐसा कहते हुए पत्रकार के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट कर दी और पत्रकार से मोबाइल छिन लिया और उसमें फोटो वीडियो डिलीट कर दिया। इस दौरान पत्रकार के हाथों पर चौंटे आई। मामले को लेकर प्रार्थी पत्रकार सोमवार को सलूंबर एसपी राजेश यादव के पास पहुंचे और उसके साथ हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट देते हुए कार्रवाई की मांग भी की थी। पत्रकार संघ के शंकर लाल कलाल, कमलेश झडोला, दीपक पटेल, कल्पिता भावसार ने बताया कि कूण थाना पुलिस के एक हेड कांस्टेबल द्वारा की गई पत्रकार से बदसलूकी और मोबाइल छिनते हुए मारपीट के मामले में हम लोगो ने जानकारी जुटाई जिसमे कोस्टबल को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भी आक्रोश है। बताया कि पत्रकार के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार करने के मामले में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार मीणा को तुरंत निलंबित किया जाए, नहीं तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान भावेश सोमानी, नवीन लोहार, नारायण लाल सेन, दीपक पटेल, कमलेश झडोला, कल्पिता भावसार ,दीनबंधु वैष्णव, कमलेश कुमार जैन, शंकर कलाल , भगवती जोशी, पंकज मेहता, सहित पत्रकार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

इनका कहना – पत्रकार के साथ ऐसा करके कांस्टेबल ने जनता में रोष पैदा किया है। एक ही मांग है कांस्टेबल को निलंबित किया जाए नहीं तो आंदोलन होगा।
-फतह सिंह झाला, पूर्व उपप्रधान लसाड़िया।

इनका कहना है– हमने पुलिस प्रशासन को कांस्टेबल द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार को लेकर लिखित में अवगत करा दिया गया है ।अगर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो हम न्यायालय की शरण लेंगे।

एस. चौहान जिला अध्यक्ष हाडा रानी प्रेस क्लब सलूंबर

Exit mobile version