24 न्यूज अपडेट. जयपुर। अफ्रीका महाद्वीप के देशों समेत एशियाई देशों में फैल रहे मंकी पॉक्स वायरस के केस को देखते हुए केन्द्र सरकार ने एडवाइजारी जारी की है। इसे देखते हुए राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी विदेश से आने वाले नागरिकों के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दिए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इमरजेंसी घोषित करने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। मंकी पॉक्स से ग्रसित मरीजों में शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, बदन दर्द और शरीर पर दाने के अलावा कंपकंपी छूटना, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। ये लक्षण संक्रमण के 5वें दिन से 21वें दिन तक आ सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि यह संक्रामक बीमारी है। इस वायरस की चपेट में आए मरीज के शरीर पर चने के जैसे बड़े-बड़े दाने आते है। इसके साथ ही मरीज को तेज बुखार के साथ मासपेशियां दुखने लगती है। डॉक्टरों के मुताबिक ये एक वायरल संक्रमण डिजीज है और एक दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलती है। एडवाइजरी में अफ्रीकी देशों से यात्रा करके भारत आने वालों विशेष नजर रखने के लिए कहा है। अगर कोई विदेश से यात्रा करके आता है और उस व्यक्ति में इस तरह की बीमारी के लक्षण दिखते हैं। उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। प्रशासन को सूचित करना चाहिए। इसी तरह अगर कोई संदिग्ध मिलता है। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाने और उसके संपर्क में आए लोगों पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य सभा उप निर्वाचन- 2024, विधानसभा में बुधवार को दो उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किये पूछताछ से परेशान साइंटिस्ट एयरपोर्ट पर बोला- मेरे बैग में बम है, जयपुर- भोपाल फ्लाइट को घंटेभर रोका