24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर 16 दिसम्बर: भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के भूविज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय भूवैज्ञानिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न किया । विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. रेणू राठौड़ एवं सहअधिष्ठाता डॉ.ऋतु तोमर के मार्गदर्शन से यह निरीक्षण सफलता पूर्ण हुआ। भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हेमंत सेन ने जानकारी देते बताया कि विद्यार्थियों ने प्रथम दिन झामरकोटड़ा स्थित रॉक फास्फेट की ओपन कास्ट माईन्स, स्ट्रोमेटोलिट जीवाश्म पार्क, डोलोमाइट चट्टानों में एलीफैंट वेदरिंग, झामेश्वर मंदिर में स्टैगलामाइट, स्टैगलेसाइटस् जैसी भूवैज्ञानिक संरचनाओं का अध्ययन किया। दूसरे दिन उदयपुर से 35 किलोमीटर दक्षिण में स्थित जावर माईन्स की सीसा-जस्ता की खदानों का भ्रमण किया। भूवैज्ञानिक मैपिंग, फोल्ड, फ़ॉल्ट्स, रिटॉर्ड्स, गोसान जैसी भूवैज्ञानिक संरचनाओं को समझा और जानकारी प्राप्त की। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा भूवैज्ञानिक छात्र-छात्राओं को समय-समय पर भूवैज्ञानिक भ्रमण होता है जिससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि बनी रहती है। भ्रमण के दौरान बी.एससी.तृतीय सेमेस्टर, एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सफलतापूर्वक भाग लिया। इस भूवैज्ञानिक सर्वे का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार में उनकी रुचि को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करना है। विद्यार्थियों ने इस अति मह्त्वपूर्ण जानकारीयों से लबरेज भ्रमण पर प्रसन्नता व्यक्त की.
भूपाल नोबल्स भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने किया दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

Advertisements
