24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में करेड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 148 कीड़ीमाल चौराहे के निकट नेशनल हाईवे स्थित होटल में अज्ञात से भीषण आग लग गई। आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई है। आग इतनी जोरदार है कि दूर से आग की लपटें नजर आ रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई व सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कई पानी के टैंकर भी पहुंचे, जिनसे लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किए जा रहे है। बताया गया कि आग लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने अपने-अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर काबू में नहीं आई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। करेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और टैंकर मौके पर मौजूद है और आग को बुझाने का प्रयास जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का हाइब्रिड मॉडल पकड़ा, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से बदमाश बाहर घूम रहे नाबालिग अपराधियों से अपराध करवाने का था प्लान, सिग्नल ऐप से होती थी बातचीत पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच में जबरदस्त टक्कर में लोपाड़ा के दो युवकों की मौत